ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से हाहाकार मच गया। भारी भूस्खलन से 2 दुकानें बहने से साथ 13 लोगों की लापता होने की सूचना है। हालांकि अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंच गई है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है। बारिश के कारण चट्टान टूटने की सूचना देर रात मिली थी, जिसके बाद एसडीआरएफ सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची थी, लेकिन रात को रेस्क्यू करने में आ रही दिक्कतों के कारण अभियान को रोकना पड़ा। इसके बाद सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन लगातार बारिश चुनौती बनी हुई है।

केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में डाट पुलिया के समीप गत देर रात्रि करीब 11 बजकर 30 मिनट पर भूस्खलन होने के कारण दो दुकाने और एक खोखा बह गया है। एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है। आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल पर देर रात को पहुंच गई थी। भारी बारिश एवं ऊपर से बोल्डर गिरने के कारण सर्च और रेस्क्यू कार्य रात्रि को रोक दिया गया है। सुबह होने पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार शामिल हैं। केदारघाटी में देर रात से बारिश जारी है। ढाबे नेपाली मूल के लोगों के बताए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि करीब 13 लोगों के लापता होने की संभावना है। सर्च अभियान चल रहा है।

More Stories
उच्च शिक्षा विभाग में 268 असिस्टेंट प्रोफसर के स्थायीकरण को सरकार की मंजूरी।
बीएचईएल ने प्रारंभ की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन परियोजना के लिए सेमी-हाई-स्पीड अंडरस्लंग ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति।
वनाग्नि से फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब को नहीं कोई नुकसान। वन विभाग की टीम के साथ ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन भी वनाग्नि को बुझाने का कर रहा प्रयास।