आज सुबह आजम खान को रामपुर जेल से सीतापुर और अब्दुल्लाह आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया जा रहा था तो सपा नेता आजम खान ने रामपुर जेल से निकलते हुए अपनी जान का जताया खतरा और कहा हमारा कभी भी एनकाउंटर हो सकता है, कुछ भी हो सकता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आजम की पत्नी रामपुर जेल में ही रहेंगी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम फैमिली को सजा अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले सुनाई थी। आजम फैमिली की सजा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बड़ा बयान दिया था। अखिलेश यादव ने बोला था, आजम खान के खिलाफ साजिश हुई है, आज नहीं तो कल न्याय जरुर मिलेगा। उन्होनें कहा था, आजम खान को मुस्लिम होने की वजह से परेशान किया जा रहा है।

More Stories
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।