मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बीएचईएल अन्तर इकाई शूटिंग बॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में बीएचईएल की विभिन्न इकाइयों की कुल 08 टीमों ने भाग लिया। सेक्टर-4 स्थित खेल परिसर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा तथा विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा थे।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान हरिद्वार ने भोपाल को हराकर लगातार नवीं बार ट्राफी पर कब्जा किया। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि अन्तर इकाई प्रतियोगिताओं के माध्यम से अलग-अलग इकाइयों के खिलाड़ी कर्मचारियों को, एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों से हमें नई ऊर्जा मिलती है जिसका सकारात्मक असर, हमारे काम-काज के साथ-साथ हमारे जीवन पर भी पड़ता है।
हरिद्वार टीम के श्री विनीत कुमार पुंडीर को “प्लेयर ऑफ द मैच” तथा भोपाल टीम के श्री आर. के. मुकाती को “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक श्री आलोक कुमार, अध्यक्ष श्री अजय कुमार एवं महासचिव श्री अभिनव आशीष सहित महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत