Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा।

मनोज सैनी

हरिद्वार। आज भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ के अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा जटवाड़ा पुल से रेल चौकी ज्वालापुर तक भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और महानगर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों की आवाज बनी, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त भारत की आवाज बन राहुल गांधी ने 3600 किमी की पदयात्रा कर देश के लोगों को महंगाई , बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
पूर्व महासचिव वरुण बालियान व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि भारत की अखड़ता व एकता के लिय राहुल गांधी की सोच पर चलना आज जरूरी है। भाजपा द्वारा जो नाम बदलने की राजनीति है हम उसकी निंदा करते है नाम बदलने की राजनीति है अच्छा होता की भाजपा अपनी धर्म के नाम पर समाज को बाटने वाली सोच को बदले।
नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में जहर घोलने का काम कर रही ताकते कमजोर हुई और भारत जोड़ो यात्रा का ही प्रभाव है कि देश में फिर से मोहब्बत और भाईचारे की आवाज बुलंद होने लगी है।
पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और पार्षद रियाज अंसारी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से बेरोजगार नौजवानों की आवाज बुलंद हुई।
वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी और नईम कुरैशी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने देश के गरीब किसान, मजदूर, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध लोगों को आवाज देने का काम किया और आज पूरा देश भाजपा की सरकार से सवाल खड़े कर रहा है।
जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कैश खुराना व युवा नेता नितिन केश्वर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का जो उद्देश्य था आपसी भाईचारा कायम करना वह नफरत को खत्म करना उस उद्देश्य में राहुल गांधी सफल रहे हैं आज से हरिद्वार में मोहब्बत की दुकान शुरु की जायेगी।
पदयात्रा में मुख्य रूप से पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, विधान सभा अध्यक्ष हरिद्वार तुषार कपिल, पार्षद सुहेल कुरेशी, तस्लीम कुरेशी ,मेहरबान खान, मकबूल कुरेशी महावीर वशिष्ठ,रेखा गुप्ता, विमल पांडे, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, सचिन पालीवाल,शुभम जोशी,यागिक वर्मा, विमल शर्मा साटू, विकास चंद्रा,विजय प्रजापति,करन सिंह राणा,साकिर हुसैन, यागिक वर्मा, अंसारी,रिषभ अरोड़ा, एश्वर्य पंत, अजय गिरी, हरजीत सिंह, राकेश गुप्ता, अवधेश कुमार, राव फरमान, यशवंत सैनी, सौरभ सैनी, आशीष भारद्वाज जेपी सिंह शुभम बर्मन, वीरेंद्र श्रमिक, सुनील कुमार नारायण कुमार आयुष सैनी, साहिद अहमद,सुनीता, रूबी, नीतू बिष्ट, तोषी कश्यप वीरेंद्र भारद्वाज, राहुल राहुल पुंडीर आकाश भाटिया, सलामत खान, शिवम गिरी,रहमान खुवाजा, पप्पू बाल्मिकी, राजेंद्र गुप्ता , इरफान कुरेशी,

Share
error: Content is protected !!