सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता आर्य की अगुवाई में जिला हरिद्वार मुख्यालय के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण द्वारा जिला कारागार, रोशनाबाद का निरीक्षण किया और जागरूक शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण तथा जागरूक शिविर के दौरान बंदियों को उनके अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया। समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बंदियों की समस्याओं को सुना गया तथा अभय सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा निःशुल्क दिये जाने वाली विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

More Stories
कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच रोड़ी बेलवाला में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 से अधिक अस्थायी दुकानें हटाई गईं।
लड़की का अपहरण कर कई बार रेप करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कैद, 70 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।
”भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई।