मनोज सैनी
सोशल मीडिया के “एक्स” पर राहुल गांधी का एक बयान”पनौती”आज जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। असल में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के जालोर में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा और अपने चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने भारत की विश्वकप में हार का जिक्र करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी के इस पनौती शब्द को पीएम मोदी से जोड़कर देख रहे हैं।
राहुल गांधी जालौर की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल जब पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे, तो मंच के नीचे मौजूद कुछ युवक मोदी का नाम सुनकर पनौती, पनौती चिल्लाने लगे। इस पर राहुल ने कहा, अच्छा भला वहां हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया लेकिन टीवी वाले ये नहीं कहेंगे, लेकिन जनता जानती है। इसे पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने वर्ल्ड कप में भारत की हार का ठीकरा पीएम मोदी के सिर ही फोड़ा था। उन्होंने कहा, मोदी को देखकर खिलाड़ी तनाव में आ गए। मोदी को मैच में नहीं जाना चाहिए था। मोदी के वजह से हम हार गए, क्योंकि खिलाड़ी दबाव में आ गए थे। वही हार का कारण था। विश्वकप से पहले मिल लेते इतना ही मनोबल बढ़ाना था तो उस दिन फाइनल में नहीं जाना चाहिए था।

More Stories
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।