क्राइम ब्यूरो
विकास नगर। दून पुलिस ने विकासनगर में हुई हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास 19 अक्टूबर को यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था। जिसकी शिनाख्त उसके भाई नितिन कुमार द्वारा अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्रा0 बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई। भाई के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते की जिसमें सीसीटीवी फुटेज में मृतक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अज्ञात जिसकी पहचान परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उसने मृतक की पत्नि रमिता के कहने पर ही हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि अभियुक्त परम सिंह और मृतक की पत्नी रमिता का अफेयर चल रहा था। अभियुक्त परम सिंह ने पूछताछ में बताया कि हलवाई का काम करता है और शादी में काम के सिलसिले में विकास नगर आता रहता है। एक शादी के दौरान ही उसकी रमिता से मुलाकात हुई थी।दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों मिलने लगे। जिसके बाद रमिता ने बताया कि उसका पति उसे मारता है। अगर उसे रास्ते से हटा दें तो वो दोनों साथ रह सकते हैं। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमिता के पति को मारने का प्लान बनाया।पूछताछ में अभियुक्त परम सिंह ने बताया कि उसने देहरादून आकर मृतक अरूण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद उसने देसी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देसी जाफरान खरीदी और फिर वो यमुना नदी के किनारे गया। जहां पर उसने अरूण को शराब पिलाई जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया तो आरोपी ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत