सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। भेल के मध्य मार्ग पर फाउंड्री गेट के पास सड़क पर बने गढढे में गिरकर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री घनश्याम कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार उनके पैर और कंधे में काफी गंभीर चोटें आई है।घायल अवस्था मे उन्हे पीछे से आ रहे पुलिस कर्मचारियों ने सिटी अस्पताल भिजवाया, जहाँ पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन चंडीगढ़ इलाज के लिए ले गए है। इस मध्य मार्ग पर रोज भेल हरिद्वार के अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर आते जाते है इसके अलावा जिले के सभी उच्च और कनिष्क अधिकारी भी रोज आते जाते है, परंतु किसी का भी इस गढढे पर ध्यान नही गया। इस लापरवाही से किसी की जिंदगी भी जा सकती है इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

More Stories
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।
जिलाधिकारी ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त।
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।