Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सत्य ज्ञान निकेतन के संस्थापक स्वामी सत्यदेव परिव्राजक जी का स्मृति दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया।

ब्यूरो
‌हरिद्वार। काशी नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी द्वारा संचालित आर्य नगर ज्वालापुर स्थित सत्य ज्ञान निकेतन के संस्थापक स्वामी सत्यदेव परिव्राजक जी का स्मृति दिवस (पुण्य तिथि) आज श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के डॉ0 मनु देव बंधु ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य ज्ञान निकेतन में पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। जिसमें हजारों पुस्तक थी। रखरखाव के अभाव में जिसकी स्थिति जीर्ण शीर्ण हो गई है तथा पुस्तकों को दीमक ने समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि नागरी प्रचारिणी सभा को इस पुस्तकालय को पुन: चालू करना चाहिए। सत्यदेव जी के बारे में उन्होंने कई रोचक तथ्य बताए। संस्था के केयरटेकर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्वामी सत्यदेव परिव्राजक का जन्म 1879 में लुधियाना में हुआ था। 1905 में स्वामी श्रद्धानंद जी की सलाह पर वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए। तत्पश्चात वे शिक्षा हेतु देश-विदेश घूमते रहे। उसके बाद उन्होंने विदेश से लौटकर संन्यास ले लिया और हिंदी का प्रचार प्रसार करने लगे। वर्ष 1934 में स्वामी सत्य देव जी ने हरिद्वार में सत्य ज्ञान निकेतन नामक आश्रम की स्थापना की। स्वामी सत्यदेव जी ने अपने जीवन काल में काफी पुस्तकें लिखी। लगभग 1940 में सत्यज्ञान निकेतन को हिंदी का प्रचार प्रसार करने के लिए काशी नागरी प्रचारिणी सभा को सौंप दिया था। संस्था के केयर टेकर प्रभाकर मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Share
error: Content is protected !!