क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने हेत्तमपर में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए 2 युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस टीम ने हेत्तमपुर में शिवम एकेडमी के निकट स्थित मकान में छापेमारी कर 2 युवतियों और 1 युवक को दबोचा। जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री और कुछ नगदी बरामद की है। तीनों को हिरासत में लेकर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 688/2023 धारा 3,4,5,7 के तहत थाना सिड़कुल में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार युवक शीतल सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी मौ० खुशहालपुर थाना बाजपुर ऊधमसिंह नगर हाल पता सुमननगर रानीपुर हरिद्वार का निवासी है।

More Stories
कांवड़ मेले की तैयारियों के बीच रोड़ी बेलवाला में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 30 से अधिक अस्थायी दुकानें हटाई गईं।
लड़की का अपहरण कर कई बार रेप करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की कैद, 70 हजार रुपये का लगाया जुर्माना।
”भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई।