सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर के उददेश्वर पब्लिक स्कूल में दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में जूनियर विंग के बच्चों ने रामलीला नाटिका का शानदार मंचन कर सनातन संस्कृति में अपना योगदान दिया नर्सरी से लेकर कक्षा 3 तक जूनियर विंग के बच्चों ने भगवान राम से प्रेरणा लेकर स्कूल में लघु नाटिका का मंचन किया।
बच्चों ने भगवान राम लक्ष्मण सीता एवं रावण का सुंदर रूप धरकर राम जन्म से लेकर रावण वध तक विभिन्न दृश्यों को दर्शाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। नाटिका मंचन के बाद सभी बच्चों ने मिलकर दशहरा महोत्सव मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक कमल शर्मा क्लास टीचर रेनू चौहान पूजा शर्मा दुर्गा एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।