मनोज सैनी
हरिद्वार। 17 जनवरी को उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलवाने हेतु ऋषिकुल चौक से शंकर आश्रम चौक तक निकलने वाली कांग्रेस की न्याय यात्रा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। कांग्रेस के मध्य हरिद्वार(आर्य नगर)के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल आदि साथी गण दिन रात जनसंपर्क में लगे हुए है और लोगों को न्याय यात्रा के बारे में बता रहे हैं। विकास चंद्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से कहा था कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, मगर ये नहीं बताया कि बेटी भाजपा नेताओं से ही बचानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बलात्कारियों के अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने धामी सरकार पर भाजपा संगठन के महासचिव अजय कुमार को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब अंकिता के माता पिता खुलेआम अजय कुमार का नाम ले रहे हैं, तो पुलिस क्यों नहीं अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इसका सीधा मतलब धामी सरकार अजय कुमार को बचा रही है। उन्होंने कहा की जब तक उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, अमित नौटियाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दिन रात जनता को जाग्रत करने का काम कर रहे है और भाजपा की कुनीति से अवगत करा रहे हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।