मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम महापौर श्रीमति अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार को निर्देश दिया है कि डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव एवं वैशाखी पर्व पर नगर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
आयुक्त को पत्र लिखते हुए की आगामी दिवसों में डा० भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव के अवसर पर जिस स्थान पर प्रतिमा स्थित है उक्त स्थान के आस-पास साफ-सफाई, चूना एवं लाईट की व्यवस्था आदि का विशेष ध्यान रखा जाये तथा तथा वैशाखी पर्व पर भी निगम क्षेत्रान्तर्गत समस्त आवश्यक जगहो पर भी साफ-सफाई, चूना एवं लाईट की व्यवस्था करें। उपरोक्तानुसार आपको निर्देशित किया जाता है कि डा० भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मोत्सव एवं बैशाखी पर्व से पूर्व साफ-सफाई, चूना एवं लाईट आदि की व्यवस्था कराई जाना सुनिश्चित करें।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।