मनोज सैनी
हरिद्वार। अध्यात्म चेतना संघ हरिद्वार के विराट गीता ज्ञान महोत्सव में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी को “गीता रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनके प्रतिनिधि एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा द्वारा प्राप्त किया गया।


इसके अलावा डा0 सुनील जोशी, डा0 राधिका नागरथ, कवि रमेश रमण, डा0 बी डी जोशी, ललित मिगलानी एडवोकेट एवं हेमन्त पाठक जी को गीता गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य करूणेश मिश्र, अध्यक्ष प्रो0 पी एस चौहान, संयोजक बृजेश शर्मा, अरूण कुमार पाठक, अर्चना वर्मा आदि ने समारोह मे आऐ अतिथियो का स्वागत किया। संतोषी माता आश्रम की परमाध्यक्ष म0म0 स्वामी संतोषी माता और संस्था के पदाधिकारीयो ने समाज की विशिष्ट हस्तियो को सम्मानित किया। इस अवसर पर त्रिपुरा मंदिर के स्वामी संतमुनि, विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, प्रो0 सुनील बत्रा ,गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा। त्रुटि रहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची बनाने के निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक चौहान की मंच पर नहीं लगाई कुर्सी, आमंत्रण तक नहीं फिर भी पहुंचे, बे-आबरू होकर बैठे, जिला मोर्चा भी रहा दूर।
कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा।