मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता, लोकतंत्र के हत्यारे हरक सिंह रावत को हरीश रावत व कांग्रेस पार्टी द्वारा कई दिनों तक दिन में तारे दिखाने के बाद आखिरकार आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान की। सदस्यता भी खुद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी का पटका पहनाकर दिलाई। सदस्यता के समय खास बात यह है कि हरक सिंह रावत अपने साथ पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत को भी कांग्रेस में ले आये।
बताते चलें कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पिछले सप्ताह भाजपा ने कांग्रेसी वापसी की चर्चाओं के बीच पार्टी से 6 साल के लिये निष्कासित कर दिया था। हालांकि हरक सिंह रावत का कहना था कि पार्टी ने उनके साथ ज्यादती की है। मगर उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह जरूर कांग्रेस में जाएंगे। खुले दिल से माफी मांगने के बावजूद हरीश रावत हरक की एंट्री पर वीटो लगाए हुए थे। जिसके चलते चार-पांच दिन हरक सिंह रावत कांग्रेस और भाजपा के बीच ही लटके रहे। छीछालेदर होने पर यह चर्चा भी हुई थी हरक सिंह रावत वापस भाजपा में जा सकते हैं। हाईकमान के बीच बचाव कराने के बाद आखिरकार आज हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हो गई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।