हर्ष सैनी
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कुंभ मेले को लेकर व्यापारियों की मांगो को समर्थन दिया।
आप पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि कोरोना काल की मार से पीड़ित हरिद्वार के व्यापारियों की मांग को सरकार को तुरंत मानना चाहिए। 2021 में होने वाले कुंभ पूर्व की भांति भव्य स्तर पर आयोजित किये जाना चाहिए। हरिद्वार के यात्री बाहुल्य जीरो जोन क्षेत्र यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिए। हरिद्वार क्षेत्र को साप्ताहिक बंदी से मुक्त रखा जाना चाहिए। कोरोना महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे व्यापारियों के लिए 2020-21 में गृह कर, विद्युत, पानी व सीवर कर को माफ किया जाना चाहिए।
कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये सभी सीमाएं खोल दी जानी चाहिए। कोरोना टेस्ट के नाम पर कोई रोक नही लगनी चाहिए। भजन कीर्तन पर कोई रोक नही लगनी चाहिए। इसके साथ व्यापारियों के लिये एक आर्थिक पैकेज भी मिलना चाहिए। सरकार द्वारा नोटिफिकेशन अभी तक जारी न होने से व्यापारियों में असमंजस की स्तिथि बनी हुई है। व्यापारियों में भ्रम एवम भय की स्थिति बनी हुई है।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।