मनोज सैनी
सत्ता का नशा इंसान को बेलगाम कर देता है जिस कारण वह अच्छे बुरे, सही गलत की पहचान करना भूल जाता है। ताजा मामला उत्तराखंड में भाजपा विधायक दिलीप महंत का सामने आया है जब कोटद्वार के कोड़ियां में भाजपा विधायक दिलीप महंत के समर्थक की गाड़ी का परिवहन विभाग के अधिकारी एक हरीश सती ने चालान काट दिया, जिस पर विधायक जी ने सत्ता के नशे में चूर परिवहन विभाग के अधिकारी हरीश सती को सड़क पर ही थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया।
इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारी को बहुत भला बुरा भी कहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामला कोटद्वार के कोड़ियां का बताया जा रहा है।

More Stories
छेड़छाड़ करने वाले को एक वर्ष की कैद।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार।
गैंगरेप के आरोपी की जमानत अर्जी रद्द।