मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज उत्तराखंड में कोरोना के 547 केस आए हैं जिनमें से केवल देहरादून में ही 224 और हरिद्वार में 194 पॉजिटिव केस हैं। यदि लोगों ने अभी भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये बनाई गयी गाइड लाइन का पालन नहीं किया तो कोरोना संक्रमण की यह रफ्तार बहुत तेज गति से बढ़ती जाएगी जिसे काबू पाना शासन और प्रशासन के बस से बाहर हो जाएगा। इसलिये घर से तभी निकले जब बहुत जरूरी हो और नगर से निकलते समय मुहँ पर मास्क व दो गज की दूरी का पालन अवश्य करें।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।