रतन मणि डोभाल
हरिद्वार। 1अक्टूबर को जब सारा राज्य और राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित पूरा तंत्र अहिंसा के पुरोधा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिन 2अक्टूबर के पूर्व दिवस पर सम्पूर्ण राज्य मे स्वच्छता अभियान मे लगा हुआ था। वहीं एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह द्वारा अपनी हिंसक प्रवर्ती का परिचय देते हुए एसआई प्रवर्तन मुकेश वर्मा जो की राज्य आंदोलनकारी और उम्रदराज भी है को जमीन पर लिटाकर लात घुसों से पिटाई की व अपने जूनियर कर्मचारियों से आरटीओ परिसर मे खुलेआम मारपीट, गंदी गन्दी गालिया और देख लेने की धमकी दी गई जबकि वहाँ पर महिला अधिकारी और कई कर्मचारी व आमलोग थे।
पूर्व मे भी रत्नाकर सिंह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अभद्रता करने मे मशहूर है और विभाग द्वारा सस्पेंड भी हो चुके है। अब देखना यह है की जब पूरा देश अहिंसा के पुजारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे प्रेम व अहिंसा का पाठ पढ़ रहा हो तो ऐसे हिंसक अधिकारी को परिवहन विभाग जो की धाकड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अंतर्गत आता है इनको क्या सबक सिखाता है।

More Stories
जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।
मानव तस्करी के लिए किए अपहरण किए मासूम बच्चे के मामले में दो महिलाओं को 10-10 वर्ष की कैद।
विकसित भारत के निर्माण हेतु स्व-गणना बेहद आवश्यक है: रंजन कुमार