मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कई अवैध सम्पत्तियों को सील करने, अवैध निर्माण को ढहाने तथा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई लगातार जारी है। उसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को भी 05 निर्माणों/कॉलोनियों को सील करने की कार्रवाई की गयी।

सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान ने बताया कि श्री अशोक भाटिया व ज्ञान सिंह, श्यामपुर कांगडी कनखल हरिद्वार द्वारा विकसित की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री रतीराम, श्यामपुर कांगडी कनखल हरिद्वार द्वारा की गई अनाधिकृत कालोनी, श्री लविस कुमार, गाजीवाला, श्यामपुर हरिद्वार द्वारा की गई 4 अनाधिकृत दुकानों का निर्माण, श्री शुभ आशीष व लाल सिंह, नहर के किनारे, सलेमपुर दादूपुर-गोविन्दपुर हरिद्वार द्वारा किए गए व्यवसायिक हॉल का निर्माण, श्री सुनील चौहान, बेगमपुर गेट के पास बहादराबाद हरिद्वार द्वारा किए गए 10 दुकानों के निर्माण को अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, अवर अभियंता श्री बलराम सिंह व स्टाफ की टीम द्वारा सील करने की कार्यवाही की गयी।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।