मनोज सैनी
हरिद्वार। केंद्र द्वारा संचालित केन्द्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार में गत वर्ष से कक्षा 1 में प्रवेश न होने के कारण समस्त अभिवाक चिंतित व क्षुब्ध हैं और इस संबंध में पूर्व में भी अभिभावकों द्वारा समय-समय पर स्थानीय सांसद को सूचना दी गयी परन्तु सांसद द्वारा केवल आश्वासन दिये गये लेकिन कक्षा-1 में प्रवेश न किये जाने की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसी कारण 9 फरवरी को समस्त अभिभावकों ने विद्यालय के प्राईमरी गेट पीएनबी के पास विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिसकी सूचना अभिभावकों द्वारा जिलाधिकारी हरिद्वार को भी प्रेषित की है जिसमें लिखा है कि 9 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय विद्यालय के प्राइमरी गेट के पास शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन होगा जो पूर्णतया गैर राजनैतिक रहेगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।