मनोज सैनी
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये प्रत्याशी साम दाम दंड भेद सभी हथकंडे अपना रहे हैं। हरिद्वार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने जहां तीर्थनगरी की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है वहीं कुछ दलों के प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने के लिये शराब से लेकर अन्य मादक पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कनखल की गुलाब बाग कॉलोनी में एक घर में शराब की पेटियां होने की सूचना कनखल पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने आकर जब ताला तोड़कर कमरे को खोला उसमें कई पेटी शराब की मिली साथ ही साथ एक पन्नी में सफेद पाउडर भी मिला। साथ ही कुछ दवाइयों की बोतलें भी मिली।
बताया जा रहा है कि यहां पर आज शाम को ही यह पेटियां उतारी गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिस घर में शराब की पेटियां मिली हैं वह घर भाजपा के एक पदाधिकारी का है जहां यह शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए, बांटने के लिए लाई गई है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ यह सबसे पहली और बड़ी जीत है। हरिद्वार से नशे को समाप्त किया जाएगा। हर हाल में युवाओं को इस गर्त से बाहर निकालने का कार्य किया जाएगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।