ब्यूरो
हरिद्वार। किडजी स्कूल, कनखल में स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। स्कूल के प्ले ग्राउंड में फूलों व होली के रंगों के साथ सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी। होली के त्योहार का महत्व समझा और स्कूल की अध्यापिकाओं ने मिलकर होलिका बनाई जिसमे खेल खेल में बच्चों को होलिका के इतिहास के विषय में भी बताया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा ने बताया कि हम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों को त्योहार के महत्व को बताने के उद्वेश्य से होली का त्योहार मना रहे हैं जिसमे होली के सांस्कृतिक महत्व और इसकी धरोहर को बताने का प्रयास करते हैं। बच्चों को अपने त्योहारों का बचपन से धूमधाम से मनाना और इसके विषय में जानकारी देना भी स्कूल के पढ़ाई का एक अभिन्न अंग है जिसको हम निभाए का प्रयास करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।