मनोज सैनी
देहरादून। कुम्भ के निर्माण कार्यों का जायजा लेने आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार का दौरा किया जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा है कि आज समाचार है कि #कुंभ के काम अब तीव्र गति से होंगे, गति तीव्र रहेगी या धीमी रहेगी यह तो तभी देखा जा सकता है, जब कुछ काम स्वीकृत हुये हों, कुछ नई योजनाओं पर काम हुआ हो, सत्यता यह है कि इस कुंभ में अर्ध कुंभ के मुकाबले आधे से भी कम बजट खर्च हुआ है और स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्य, हां कुछ मखोठा चित्रण और कुछ सौंदर्यकरण के नाम पर पटाल बदल जरूर हुआ है, जिससे #सौंदर्यकरण तो कितना हुआ है, लेकिन #जेबों का भारीकरण जरूर हुआ है।
Trivendra Singh Rawat

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।