मनोज सैनी
देहरादून। कल 24 जनवरी 2021 को बालिका दिवस के अवसर पर बाल विधानसभा उत्तराखण्ड की बाल मुख्यमंत्री हरिद्वार की कु0 सृष्टि गोस्वामी को एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिए जाने के उपरान्त अपरान्ह 12 बजे से 03 बजे तक विधानसभा भवन देहरादून के कक्ष संख्या 120 में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे भी निर्धारित स्थान एवं समय पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करें।

More Stories
खाकी पर दाग: 2 दरिगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी।
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश