Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कुम्भ मेले के नाम पर करोड़ों खर्च, मगर बिरला घाट की नहीं ली कोई सुध

गोपाल रावत
हरिद्वार। कुंभ मेला 2021के लिए कुंभ मेला प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जिनमे दीवारों पर पेंटिंग, हैंगिंग गार्डन, सही सलामत चौराहों को तोड़ कर पुन निर्माण आदि कई कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन नगर के प्रमुख स्नान घाट बिरला घाट की अभी भी किसी ने सुध नहीं ली है।

इस घाट पर स्थानीय लोगों के साथ साथ हजारों यात्री भी प्रमुख पर्वों पर स्नान करते हैं। इस घाट की लगभग सभी रेलिंग टूटी पड़ी है। सुरक्षा के लिए कोई जंजीर नही है। कोई आकस्मिक दुर्घटना होने पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मेला प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर नए स्नान घाट तो बनाए जा रहे हैं लेकिन पुराने घाटों की उपेक्षा की जा रही है। जबकि ये घाट भीड़ भाड़ के समय सेफ्टी वॉल्व का काम करते है।

Share
error: Content is protected !!