सुनील मिश्रा
हरिद्वार। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं स्थानीय सांसद डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखण्ड के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं विधायक सुरेश राठौर जूना अखाडा पहुंचे, जहाँ उन्होने अधिष्ठात्री देवी मायादेवी तथा आनंद भैरव मन्दिर में पूजा अर्चना कर कुम्भ के सकुशल सम्पन्न होने तथा उत्तराखण्ड सहित देश के समृद्व होने की कामना की। पूजा अर्चना के बाद केन्द्रीय मंत्री ने अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से कुम्भ मेले के आयोजन के सम्बन्ध में चर्चा की। चर्चा के दौरान श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने केन्द्रीय मंत्री को कुम्भ मेले में राज्य सरकार से सातों सन्यासी अखाड़ों को भी निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बैरागी अखाड़ों को कुम्भ मेले के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध करायी गयी है लेकिन सात सन्यासी अखाड़ों को भूमि उपलब्ध नही करायी गयी है। इससे इन अखाड़ों के संतो में रोष व्याप्त है। इन अखाड़ों के संतो के लिए मेला प्रशासन जमीन उपलब्ध नही करा पाई है। उन्होने सुझाव दिए कि मेला प्रशासन नीलधारा टापू, चमगादड़ टापू, गौरी शंकर क्षेत्र में सन्यासी अखाड़ों के लिए भूमि उपलब्ध करा सकती है। राज्य सरकार सन्यासी अखाड़ों की माॅगों पर विचार करें। उन्होने कहा कि विश्वव्यापी महामारी के बीच आयोजित कुम्भ मेला दिव्य, भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित हो, ऐसी सभी अखाड़ों का प्रयास है। इससे पहले जूना अखाड़ा पहुचने पर केन्द्रीय मंत्री डाॅ.निशंक, गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं विधायक सुरेश राठौर ने सभी संतो का शाॅल ओढाकर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.जयपाल सिंह चौहान सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। बाद में केन्द्रीय मंत्री डाॅ.निशंक, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं विधायक सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 जयपाल सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि आदि का अखाड़े अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज, अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि, सचिव श्रीमहंत मोहन भारती, श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरि,श्रीमहंत गणपत गिरि, मेला प्रभारी श्रीमहंत महेशपुरी, थानापति नीलकंठ गिरि के नेतृत्व में सैकड़ो साधु-संतो, नागा सन्यासियों व श्रद्वालु भक्तों ने उनका हर हर महादेव के उदघोष के शाॅल ओढाकर स्वागत किया।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।