मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड में सख्त कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में थोड़ी राहत देखने को मिल रही है। प्रदेश में आज 64 मरीजों की मौत के साथ 2906 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 8164 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।

उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी जनाकरी के अनुसार आज देहरादून जिले में 610, नैनीताल में 256, हरिद्वार में 465, ऊधमसिंह नगर में 183, चमोली में 160, बागेश्वर में 40, रुद्रप्रयाग में 131, पिथौरागढ़ में 112, अल्मोड़ा में 221, टिहरी में 281, उत्तरकाशी में 58, पौड़ी में 297 और चंपावत जिले में 89 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 5734 पहुंच गया है। वहीं, 8164 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 241430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 57929 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों व होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा