राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। कोटद्वार और भाबर क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी खोह नदी में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सवेरे खोह नदी में छापा मारने गए नायब तहसीलदार को खनन माफियाओं ने घेर लिया और नदी में पत्थर से भरी ट्रॉली को छोड़कर जबरन ट्रेक्टर को छुड़ा कर ले गए। नायब तहसीलदार एसपी नौटियाल ने बताया कि पिछले पांच दिनों से उनके द्वारा अवेध खनन के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। राजस्व विभाग की टीम ने दो ट्रेक्टर ट्राली खोह नदी से अवैध खनन से भरी हुए पकड़ी, जिन्हें जुर्माने लेकर छोडा गया। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सुखरो व मालन नदी से भी पकड़ी गई।
आज सुबह पांच बजे खोह नदी में छापा मारा गया। उन्होंने नदी के बीच एक ट्रेक्टर ट्राली में पत्थर भरते हुए पकडा। खोह नदी में उतरने से पहले ही खननकारियों ने उनको घेर लिया। ट्रेक्टर चालक ने ट्रॉली के पत्थर नदी में गिराए और ट्रॉली को नदी में छोड़कर भाग गया।

More Stories
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।
प्रदेश में हुए 19 आईएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों के तबादले: आशीष चौहान देहरादून के जिलाधिकारी, पीसीएस जितेंद्र कुमार बने हरिद्वार के उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार। देंखे सूची
कमेटी के पैसे नहीं मिलने से परेशान महिला ने खाया जहर, दो दिन जूझने के बाद हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।