क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। दस दिन पूर्व अलग-अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने शादी कर कनखल क्षेत्र में रह रहे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने घेर कर पकड लिया। आरोप हैं कि परिजन युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। नवयुगल के विरोध पर सड़क पर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैं कि युवती के परिजन साथ ले जाने पर अडे रहे, जिस पर युवक ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल कार्यवाहक एसओ खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि तेलीवाला कलियर के अलग-अलग समुदाय के बालिग प्रेम युगल ने 10-12 दिन पूर्व घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया।

नव युगल कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेडी में रहने लगे। युवती के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश मेें जुटे थे। नव युगल ने परिजनों से अपनी जान को खतरा महसूस करते हुए हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसी दौरान सोमवार को नव युगल किसी काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे, जब दोनों जमालपुर फाटक पर पहुंचे। तभी युवती की तलाश कर रहे परिजनों ने दोनों को दबोच लिया। जिसको लेकर नवयुगल और परिजनों के बीच काफी गहमा गहमी के साथ-साथ जमकर हंगामा हुआ। जिसको देखकर लोगों की भीड मौके पर जमा हो गयी। बताया जा रहा हैं कि परिजन युवती को अपने साथ जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे, जिस पर युगल प्रेमी ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद नवयुगल और युवती के परिजनों को जगजीतपुर चौकी ले जाया गया। चूंकि नवयुगल बालिग थे और उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया था। इस मामले से अवगत कराते हुए पुलिस ने युवती के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर परिजन युवती को जबरन अपने साथ ले जाने पर अडे रहे। जिसपर युवक ने युवती के परिजनों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमाा दर्ज कराया है।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।