ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में शनिवार रात उस समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब चंडी पुल पर तेज रफ्तार के चलते मैक्स ट्रैवलर और ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गंगा में जा गिरा जिससे पुल पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। भीषण दुर्घटना में जहां 1 व्यक्ति की मौत होना बताया जा रहा है वहीं कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।


पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे चंडीघाट पुल के मध्य में तेज रफ्तार मैक्स और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई। भीषण टक्कर ल के कारण ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गंगा में जा गिरा जबकि मैक्स गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।