मनोज सैनी
बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र अंतर्गत पतंजलि इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित सन होम अप्लायंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के मैनेजर राजवीर सिंह द्वारा थाना बहादराबाद में 14 मई को सूचना दी गई कि रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा उनकी फैक्ट्री की दीवार तोड़ कर फैक्ट्री से हायर कंपनी की 32 इंच वाली 25 एलईडी टीवी चोरी कर ली है जिसकी सूचना पर बहादराबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 195/21धारा 380/457 आईपीसी पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात घटना को देखते हुए बहादराबाद पुलिस द्वारा पतारसी, सुरागरसी व आसपास से जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए 16 मई की रात्रि को संदिग्ध विशाल उर्फ लिली पुत्र अनिल, उदित पुत्र मुन्नालाल, हिमांशु पुत्र विजेंदर निवासी बहादरपुर सैनी को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे व निशानदेही से गांव में ही स्थित लीची के बाग मे लगे ट्यूबेल से कुल 15 एलईडी टीवी हायर कंपनी की बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यह चोरी की है अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर तलाश की जा रही है। घटना का अनावरण करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में संजीव थपलियाल थानाध्यक्ष बहादराबाद, एसआई लक्ष्मण जोशी, प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल हरजिंदर वीरेंद्र शर्मा, बारू दत्त ,सुशील कुमार, सुनील कुमार की मुख्य भूमिका थी।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।