ब्यूरो
रुद्रप्रयाग। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे गौरीकुंड चौकी इंचार्ज के कमरे का वीडियो आमजनता में चर्चा का विषय बना हुआ है साथ ही वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गौरीकुंड चौकी इंचार्ज के कमरे के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गौरीकुंड में तैनात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
जबकि वीडियो बनाने वाले कॉन्स्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वही मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पूरे दावे के साथ चौकी प्रभारी के कमरे में रखे बैग में अवैध वसूली के लाखों रुपए रखे जाने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो में एक लाल बैग दिखाया जा रहा है जिसमें लाखों रुपए अवैध वसूली के होने का दावा किया जा रहा है। बैग पर ताला लगाया गया है और चौकी इंचार्ज के कमरे में शराब और पानी की बोतलें भी दिखाई गई है। वायरल वीडियो में व्यक्ति का कहना है कि बैग में अवैध वसूली का माल भरा गया है और यह शराब अवैध धंधे से एकत्रित की गई है। दूसरी तरफ वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने तत्काल कार्यवाही कर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया और वीडियो वारयल करने वाले कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आदेश दिए है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।