विजय आहूजा
रुद्रपुर(उधम सिंह नगर।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता से फोन पर अभद्रता करने व पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खिलाफ पार्टी महिला नेत्री द्वारा टिप्पणी मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भगत खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता करने तथा महिला नेत्री द्वारा पूर्व सीएम विजय बहुगणा के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के मामले में असहज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इन मामलो में जांच करने के बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठाया और कहा कि राज्य में प्राधिकरण न रहने के मामले में सीएम ने सकारात्मक रुख दिखाया है उन्होंने कहा जनहित में प्राधिकरण खत्म होने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने राज्य में हो रही धान खरीद के मामले में भी संतोष जताया।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।