मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया की धर्मपत्नि श्रीमती आशा वालिया का ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही श्रीमती आशा वालिया का एम्स के चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात तबियत बिगड़ने पर उन्हें पुनः एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया। बृहष्पतिवार को ग्यारह बजे कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीमती आशा वालिया के निधन पर पत्रकार जगत, संत समाज, राजनीति दलों, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।