सनत शर्मा
बहादराबाद। बेगमपुर स्थित बजाज मोटर प्राइवेट लिमिटेड के पीछे झाड़ियों में आज सुबह आग लग गई थी जिसकी सूचना पर कुंभ मेला सिडकुल तथा ज्वालापुर की दमकल गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
सिडकुल यूनिट के इंचार्ज मदन बुटोला ने बताया कि यूनिट को आज सुबह 5:00 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब टीम घटनास्थल पहुंची तो देखा कि उसके पास ग्रामीणों के खेतो में लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल लगी हुई थी, आग बड़ी तेजी से बढ़ रही थी तभी ज्वालापुर तथा कुंभ मेला की यूनिट को भी सूचित दी गयी आग को बढ़ता देखकर यूनिट ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया और बडा नुकसान होने से बचाया। दमकल विभाग की टीमों में इंचार्ज मदन बुटोला, सुरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, संतोष सिंह आदि शामिल रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।