ब्यूरो
बहादराबाद। देर रात से लगातार हो रही बरसात के बाद, सड़कों में मौजूद गड्ढों में भरा पानी बड़े हादसे को न्योता दे रहा हैं। ग्राम रोहालकी किशनपुर में मुख्य मार्ग की सड़क की हालत इतनी खराब है कि घरों से निकलना भी लोगो को भारी पड़ रहा हैं। मुख्य मार्ग की इस स्थिति से न केवल ग्रामीण परेशान है बल्कि नजदीक के पड़ोसी गाँव के लोगो को भी आने जाने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।ग्रामीण हिमांशु चौहान ने बताया कि सड़को की हालत तो गांव में क्या ओर गांव के बाहर क्या, सभी मुख्य मार्गो की खस्ताहाल हालात हैं। अलीपुर रोहालकी मार्ग में जगह जगह गड्ढे हो रहे हैं। बोंगला रोहालकी मार्ग की भी हालत खराब है, गांव में अंदर पाइप लाइन के कार्य के चलते लोक निर्माण विभाग की सड़क में पाइप डालने का काम किया गया था लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी खोदी गयी सड़क को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया। इससे बरसात के मौसम में लोगो को आने जाने में बड़ी परेशानी हो रही हैं। विभाग इस ओर यदि जल्द कोई ध्यान नहीं देता तो ग्रामीण रणनीति तैयार कर उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।