मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री विनय शंकर पांडेय ने बताया कि श्रीमति संगीता कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी, लक्सर के दिनांक 26 अप्रैल, 2022 को रोड़ एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो जाने के फलस्वरूप उनके स्वास्थ्य लाभ तथा वापस शासकीय कार्यों के सम्पादन हेतु उपस्थित होने तक उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, लक्सर के पदेन दायित्त्वों का निर्वहन श्री गोपाल राम बिनवाल, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार द्वारा किया जायेगा।
इसके साथ साथ श्रीमति नूपुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर द्वारा जनपद में डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर योगदान दिए जाने के उपरांत श्री गोपाल राम बिनवाल, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के द्वारा सम्पादित किए जा रहे दायित्त्वों का निर्वहन श्रीमति नूपुर वर्मा, डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के द्वारा सम्पादित किए जाने हेतु तैनात किया गया है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।