Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने किया सूचना निदेशालय में तैनात अधिकारियों को कार्य का आवंटन, पढ़िए किस अधिकारी को क्या प्रभार मिला

मनोज सैनी
देहरादून। अपर निदेशक सूचना श्री अनिल चंदोला व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा के सेवानिवृत्त हो जाने तथा संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, उपनिदेशक श्री नितिन उपाध्याय, ललिता प्रसाद भट्ट, पान सिंह बिष्ट आदि के प्रोन्नति होने पर महानिदेशक सूचना विभाग श्री वंशीधर तिवारी द्वारा सूचना निदेशालय में अधिकारियों के मध्य कार्य का नए सिरे से प्रभार वितरण किया गया। जिसमें श्री आशीष त्रिपाठी,अपर निदेशक को कार्यालयाध्यक्ष का समस्त कार्य सौपा गया है। संयुक्त निदेशक के एस चौहान को प्रमुख रूप से इलैक्ट्रोनिक मीडिया के विज्ञापन, सूचीबद्धता, निरीक्षा से सम्बंधित कार्य, मुख्यमंत्री जी के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय आदि के साथ साथ सूचना अधिकार के तहत अपीलीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त निदेशक डा0 नितिन उपाध्याय को प्रमुख रूप से राजभवन सूचना परिसर का दायित्व, होर्डिंग व आउटडोर मीडिया से सम्बंधित कार्य, फिल्म निर्माण से संबंधित कार्य, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित कार्य सौपा गया है। उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव को प्रमुख रूप से विधानसभा मीडिया सेंटर का प्रभार, प्रकाशन शाखा, व्यवस्था शाखा एवं इवेन्टमैनेजमेंट से सम्बंधित कार्य सौपा गया है। उपनिदेशक रवि बिजरानिया को प्रमुख रूप से सचिवालय स्थित मीडिया सेन्टर, मुख्यमंत्री प्रचार यूनिट, सोशल मीडिया की सूचीबद्धता, विज्ञापन आदि कार्य, प्रिंट मीडिया की सूचीबद्धता व वर्गीकृत एव सजावटी विज्ञापन आदि का कार्य सौपा गया है। श्रीमती अर्चना, सहायक निदेशक को मुख्यालय के आहरण वितरण अधिकारी का कार्य, निरीक्षा शाखा से सम्बंधित कार्य सौपा गया है। श्री ललिता प्रसाद भट्ट सहायक निदेशक को लोक सूचना अधिकारी का कार्य सौपा गया है। श्री पान सिंह बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को प्रिंट मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों के परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है। श्री चन्द्र सिंह तोमर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को इलैक्ट्रोनिक मीडिया व फिल्म विकास परिषद् से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है। श्री भुवन चंद्र जोशी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को फिल्म निर्माण, आउटडोर मीडिया से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है। श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निरीक्षा शाखा, प्रकाशन शाखा, निकासी शाखा से सम्बंधित समस्त पत्रावलियों का परीक्षण कर उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने का कार्य सौपा गया है।

Share
error: Content is protected !!