ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में 16.5 प्रतिशत की बेतहाशा वृद्धि करने पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा मूल्य वृद्धि वापस लेने के लिए भाजपा सरकार का पुतला भी दहन किया।इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार जब से सत्तासीन हुई है बिजली की दरों में लगातार वृद्धि करके जनता का शोषण कर रही है। बिजली की दरों में विद्युत आयोग को 6.5 प्रतिशत बढ़ाने की इस सरकार ने सिफारिस की थी, परंतु विद्युत आयोग ने 16.5 प्रतिशत बढ़ाने का अनुमोदन सरकार से किया। आयोग का सहारा लेकर अब बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। जिसको कांग्रेस पार्टी भाजपा की सरकार से वापस कराकर ही चैन लेगी। यदि यह वृद्धि वापस नहीं हुई तो आगे लड़ाई जारी रहेगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन खाने पीने की चीजों पर रेट बढ़ा रही है। इधर राज्य की हिटलर शाही भाजपा सरकार को उत्तराखंड की गरीब जनता का खून चूसने का मौका चाहिए। आज बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि करके इस सरकार ने साबित कर दिया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि किसी भी मूल्य वृद्धि का असर घरेलू बजट पर पड़ता है जिससे घरेलू महिलाऐं महिलाएं प्रभावित होती हैं। यह सरकार महिला विरोधी है आज साबित हो गया है। प्रदेश सचिव अनिल भास्कर, पूर्व युवा अध्यक्ष रविश भटीजा व मेयर पति अशोक शर्मा, पूर्व महिला अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आसीन हुई है महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब बिजली की दरों में वृद्धि करके आम जनमानस की कमर तोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम को ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल,सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान, चौ बलजीत सिंह, गौरव चौहान, आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला, पार्षद उदयवीर चौहान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद जफर अब्बासी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, नवेज अंसारी, विभाष मिश्रा, रचित अग्रवाल, सुषमा सहगल ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति अध्यक्ष सुनील कुमार, बृजमोहन बड्थवाल, हरद्वारी लाल, बीके सिन्हा, राव फरमान, तेजस्वी गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, जगदीप असवाल, अजय दास महाराज, राजेश चौहान, राजेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष ओबीसी, रणवीर शर्मा, अमित नौटियाल अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।