Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ब्रेकिंग: काली मंदिर डाट के पास रेल इंजन की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत

बिग ब्रेकिंग
हरिद्वार। हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर काली मंदिर टनल के पास इंजन की चपेट में युवक आ गया। इंजन का एंगल युवक के सिर में घुसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी-आरपीएफ पहुंची मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार- देहरादून रेलवे लाइन पर करीब 3:00 बजे एक युवक काली मंदिर डाट के पास रेल इंजन की चपेट में आ गया। इंजन की चपेट में आने से युवक के सिर में एंगल घुस गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई।

Share
error: Content is protected !!