ब्यूरो
नैनीताल। नगर के मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड निवासी एक महिला ने अपने पति पर धर्म परिवर्तन कराकर विवाह करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल के मल्लीताल निवासी महिला ने एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए लिखा है कि उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे धर्म के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कर 2012 में उसके साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद उसे एक बच्चा भी हुआ। बच्चा होने के बाद पति अक्सर उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगा। महिला का आरोप था कि पति के अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं।

जिस कारण अब उसे घर से निकाल दिया गया है। जब वह सुलहनाम के बाद मां के घर पर रहने लगी तो पति अक्सर आकर उसके साथ मारपीट करने लगता है। साथ ही लंबे समय से उसका उत्पीड़न कर रहा है। जिस पर एसएसपी ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कोतवाल पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार्टर लॉज निवासी रेहान खान के विरुद्ध आईपीसी की धारा 498ए, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।