मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नाबालिग के फरार अपहरण कर्ता को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जून को वादी द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष को पडोस में रहने वाले प्रतिवादी विक्की पुत्र दलवीर नि0 ढकियानूर बिलारी मुरादाबाद द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 542/23 धारा 363 भादवि का अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता से लेने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे चेक कर सीडीआर का विश्लेषण किया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे अभियुक्त को दबोचने हेतु लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप पुलिस टीम को नाबालिक को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से दबोचने में सफलता हाथ लगी। मुकदमा उपरोक्त में धारा 366, 376(2)(ढ),376(क) भादवि 5(ठ)/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।