मनोज सैनी
हरिद्वार। तीर्थ नगरी, हरिद्वार में नगर निगम की भूमि को अवैध कब्जों से कब्जा मुक्त कराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ दिनेश पुंडीर व संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जाटव ने किया।
इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा निगम की भूमि अवैध कब्जा मुक्त होना चाहिए। हमें यहां जनता ने चुना है और हम जनता की आवाज उठाने आए हैं, नगर निगम की भूमि से कब्जा मुक्त कराने आए हैं।
वसीम सलमानी एव बृजमोहन बड़थ्वाल ने कहा नगर निगम की भूमि पर भूमि पर कब्जा नही होने देंगे। पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल एव अनिल भाष्कर ने कहा भाजपा एक आंख से देखकर कार्यवाही कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुसचित विभाग सुनील कुमार एवं तीर्थपाल रवि ने कहा नगर निगम पर भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण हैं इसलिए कब्जा कर रहे हैं।
मनोज सैनी एव प्रदेश सचिव नीतू बिष्ट ने कहा निगम की भूमि पर अवैध कब्जे मुख्य नगर आयुक्त की शह पर किए जा रहे है। धरना प्रदर्शन में पार्षद मेहरबान खान, पुनीत कुमार, तहसीन अंसारी ने अपने विचार रखे। धरना प्रदर्शन में शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, नावेज अंसारी, अंकुर सैनी, जगदीप अस्वाल, रजत कुमार, आकाश बिरला, समर्थ अग्रवाल, हरद्वारी लाल, सुमित भाटिया, सत्येंद्र शर्मा, गौरव चौहान, नारायण कुमार, अजय दास महाराज, पार्वती नेगी, रोशनलाल, रणवीर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, तेजस्वी गुप्ता, छोटेलाल, संजय, कालूराम, अशोक साहू, सुनील साहू, अनिल साहू, कल्याण खान, सोनू राजपूत, सोनू जाटव, विपिन चौहान अमित साहू, अनिल राठौर, पवन साहू, श्यामलाल, मोनू कुमार, सचिन पालीवाल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर किया 49 किलो नकली पनीर नष्ट।
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।