क्राइम ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन वेब न्यूज़ चैनल के नाम पर ठगी करना, रंगदारी मांगना, साथ ही घर पर कब्जा करना और सरकारी विभागों से लाखों का विज्ञापन लेना महंगा पड़ा। पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहरादून में एडवोकेट अनुराग मेंदोला की शिकायत पर पुलिस ने ऑनलाइन वेब पोर्टल न्यूज़ एक्सप्रेस 18.कॉम के मालिक विकास गर्ग, सुनीता लोधी और रितिन गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमे आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी विज्ञापन के साथ घर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जाँच के बाद धारा 420 के अंतर्गत थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं मामले में एसएसपी, देहरादून अजय सिंह का कहना है कि पूर्व में मिली शिकायत पर जांच में सभी तथ्य सही पाए गये जिस पर अब थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
लापरवाही का हर्जाना: घर-घर कूड़ा उठाने वाली के0 एल0 मदान एजेंसी पर 25,000/- का लगा जुर्माना।
जयंती पर कांग्रेस जनों ने किया बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद। कहा बाबा साहब ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर किया संघर्ष।
मानव तस्करी के लिए किए अपहरण किए मासूम बच्चे के मामले में दो महिलाओं को 10-10 वर्ष की कैद।