हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। पंजाब के यात्री ने चित्रा टाकिज वाली गली में स्थित होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस को मृतक के कमरे से कोेई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक यात्री 3 दिन पूर्व होटल में ठहरा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रा टाकिज वाली गली स्थित एक होटल में सगरूर पंजाब निवासी विनय कांत पुत्रा विजय कांत (29) ने कमरे में हुक से नाइलाॅन की रस्सी से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब युवक बुधवार की शाम से कमरे से बाहर नहीं निकला था। होटल कर्मियों को शक होने पर गुरूवार की शाम को उसके कमरे पर दस्तक दी लेकिन भीतर से कोई जबाब नहीं मिलने पर कर्मियों ने खिडकी से भीतर झांक कर देखा तो सन्न रह गये। कमरे में छत पर लगे हुक में नाइलाॅन की रस्सी से युवक लटका हुआ था। जिसकी जानकारी कर्मियों ने होटल प्रबंधक को दी। प्रबंधक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी संजीत कण्डारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को मृतक के कमरेे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा हैं कि मृतक 19 जनवरी को होटल में ठहरा था और उसने हरिद्वार में अपने आने का कारण घूमना बताया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

More Stories
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोप।