हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में खड़खड़ी विद्युत शवदाह गृह निर्माण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में नगर निगम व पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने खड़खड़ी विद्युत शवदाह गृह निर्माण के सम्बन्ध में अब तक हुई प्रगति के बारे में पूछा तो अधिकारियों द्वारा सन्तोषजनक जवाब नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि बजट जारी होने के बावजूद अभी तक आप लोगों ने टेण्टर की प्रक्रिया क्यों नहीं की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अगर तीन तीन के भीतर टेण्डर की प्रक्रिया गतिमान नहीं होती है, तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर नगर निगम, पी0डब्ल्यू0डी0 के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
निठारी हत्याकांड में आरोपित रहे सुरेन्द्र कोली का चाय की दुकान में रस्सी से लटका मिला शव।
बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती। भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं: रंजन कुमार
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।