विनय सैनी
हरिद्वार। लक्सर रोड़ स्थित जियापोता में मानव सुरभि परिवार न्यास के सेवा प्रकल्प पर गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौपूजन और सकल विश्व के सुख, शांति के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन कर यज्ञशाला का उद्धाटन हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतिस्वरानंद जी महाराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय की पूजा आराधना करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। गौपालन और गौसेवा का हिन्दू धर्म में अत्यधिक माना गया है। गाय माता को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी कहा गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग गोपाष्टमी की पूर्व संध्या पर गाय की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें खुशहाल जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रांत के पूर्व प्रांत संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीमान जगन्नाथ शाही, मानव सुरभि परिवार न्यास के सेवा प्रकल्प स्वदेशी गौशाला एवं वृद्धाश्रम के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक सत्यप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सैनी, गगन शर्मा, आशीष पंवार, अंकित चौधरी, अमित चौहान सोनू, अवधेश प्रधान, श्रवण चौहान, अंकित चौहान, दिनेश कश्यप, सागर कश्यप, बारू प्रधान, मुनेश राठौर, सिम्मी चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।