हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सांमाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार के व्यापारी की निगाह कुंभ मेले पर टिकी है। अगर कुंभ भव्य रूप से सम्पन्न नही हुआ तो हरिद्वार का व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुुंच जाएगा। मुख्यमंत्री के बयान “कि कुंभ मेले पर श्रदालुओ की संख्या नियंत्रित कर सीमित की जाएगी” से लगता है कि सरकार अंदर खाने कुम्भ मेले को सीमित करने का विचार पहले ही बना चुकी है। सरकार ने व्यापारियों को कोई राहत नही दी है। बिजली, पानी के बिल, स्कूलों की फीस कुछ माफ नही किया और अब सरकार व्यापारियों के साथ बिना कोई बैठक किये कुम्भ को सीमित करने पर विचार कर रही है और स्नान पर्वो पर श्रद्धालुओं को रोकने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा ही हुआ तो हरिद्वार के व्यापारी को बर्बाद होने से कोई नही रोक सकता। सरकार को व्यवस्था बनाकर कोरोना की जांच हर बार्डरों, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थित कर कुंभ को भव्य रूप से सम्पन्न करवाने की तैयारी करनी चाहिए और अब बिजली, पानी, स्कूलों की फीस माफी के लिए भी कड़े कदम उठाकर आम जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा।