हरिद्वार। ग्राम सलेमपुर महदूद में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ऋषिपाल के नेतृत्व में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाई तेलूराम प्रधान एवं मनोनीत पार्षद नगर निगम हरिद्वार भाई प्रिंस लोहट का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि भाजपा ही दलितों, गरीबों एवं वंचितों की सच्ची हितैषी है। भाजपा ने दलितों को जो सम्मान दिया है वह अन्य किसी पार्टी ने नहीं दिया। भाजपा ने दलितों, वंचितों और गरीबों को मुख्यधारा में लाने का सराहनीय काम किया है। मोदी जी ने गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनमें उज्जवला योजना, उजाला योजना, अटल आयुष्मान भारत योजना, जनधन खाते योजना आदि हैं वहीं दूसरी ओर किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना, किसान पेंशन योजना और सैनिकों के सम्मान में वन रैंक वन पेंशन योजना और देव भूमि उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड (चार धाम) योजना, नमामि गंगे योजना आदि योजनाओं का क्रियान्वयन करके भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने का कार्य किया है। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, राहुल, सतीश कुमार, मेघराज, हंसराज कटारिया, राव अबरार पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, सुशील कुमार, मोनू कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।
कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन। राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी: विकास चंद्रा
बच्ची से रेप करने वाले बाबा को उम्रकैद, कुटिया में ले जाकर रेप करने का आरोप।